बिजुरी नगर के शासकीय शराब दुकानों में हो रही ‘खुली लूट’! शराब के ठेकों पर ठेकेदारों का राज, MRP से ऊपर बिक रही शराब! प्रशासन की जेबें गर्म, इसलिए है आंखें बंद।

अनूपपुर / – बिजुरी नगर में इन दिनों ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा’ वाला हाल है! शराब के ठेकों पर नियम-कानून ताक पर रख दिए गए हैं और ठेकेदार अपनी सरेआम मनमानी चला रहे हैं।
आखिर चल क्या रहा है बिजुरी में?
ठेके में बैठे कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम MRP से ज्यादा दामों पर शराब बेची जा रही है। कोई पूछने वाला नहीं, कोई रोकने वाला नहीं!
क्या आबकारी विभाग बिक चुका है?
सवाल यह उठ रहा है कि इन ठेकेदारों को इतनी ‘खुली छूट’ आखिर दे कौन रहा है? बाज़ार में चर्चा है कि ठेकेदार द्वारा विभाग में ‘लंबी रकम’ की सेटिंग चल रही है। जब साहब लोगों की जेबें ही ठेकेदार की काली कमाई से गर्म हो रही हों, तो विभाग चुप क्यों न बैठे?
*लुट रही है जनता, मौन है प्रशासन!*
शराबी तो अपनी लत का मारा है साहब… वो तो अपना घर और ज़मीन बेचकर भी पैसे लाएगा। लेकिन इस मजबूरी का फायदा उठाकर ठेकेदार अपनी तिजोरियां भर रहे हैं और हमारा प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है!
आखिर किसके इशारे पर चल रहा है बिजुरी नगर में यह लूट का खेल? क्या प्रशासन की चुप्पी उनके शामिल होने का सबूत नहीं है?
*जनता जवाब मांगती है!*
क्या आपके इलाके में भी यही हाल है।
कमेंट शेक्सन में जाकर हमें बताएं हम बनेंगे आपकी आवाज ।
ब्युरो रिपोर्ट




