छत्तीसगढ़

नगरपंचायत खोंगापानी से सावन माह में कांवरियों का जत्था बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान।

एमसीबी / खोंगापानी – सावन माह के पावन अवसर पर बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों श्रद्धालुओं का भारतीय जनतापार्टी खोंगापानी हसदेव मंडल महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं खोंगापानी के सम्माननीय जनतागण के द्वारा चंदन तिलक पुष्प वर्षा,मिष्ठान्न वितरण एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत करते हुए मंगलमय यात्रा के साथ  रवाना किया गया।

,कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से श्री पी मनी जायसवाल,श्री अनिल सिंह(झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भाजपा)हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह,महामंत्री भगवानदास,मनीष सिंह,श्री जितेंद्र राय,एल्डरमैन श्री रमेश यादव,पार्षद श्री सुरेश चौधरी युवा मोर्चा के नेता अनीश सिंह मिक्कू एवं सैकड़ों भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता ,नगर पंचायत खोंगापानी के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 मास्टर गोपाल दास की रिपोर्ट 

Related Articles

Back to top button