महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दयाल शहादत दिवस कार्यक्रम संपन्न।

बिजुरी / – दिनांक 20सितंबर 2026 को बिजुरी,के सामुदायिक भवन में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दयाल पनिका का शहादत दिवस आदिवासी पनिका समाज विकास संगठन संभाग रीवा शहडोल(मध्यप्रदेश) के द्वारा सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आर. डी .पूरी जी संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक,श्री बिसाहू लाल कुल्हारा जी जिला अध्यक्ष अनूपपुर, श्री एच एल पाटिल जी जिला सचिव अनूपपुर,श्री प्रहलाद दास जी,कोषाध्यक्ष,अनूपपुर,श्री एल आर.सोनवानी जी संभागीय अध्यक्ष रीवा/शहडोल,श्री के डी सोनवानी जी,श्री सी एल मलैया जी संभागीय सहसचिव की गरिमामयी उपस्थिति में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद दयाल पनिका जो असम से संबंध रखने वाले स्वतंत्रता संग्राम एवं भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ढेकिया जुली गोलीकांड में अपना बलिदान दिया,वे

20सितंबर1942 को ढेकिया जुली थाना पर तिरंगा फहराने के लिए निकले जुलूस में शामिल हुए जब जुलूस थाना के पास पहुंचा तो भीड़ ने पुलिस को जुलूस का उद्देश्य समझाया इसी बीच कुछ बहस चल रही थी कि तभी थाना प्रभारी माही वोरा ने अचानक पहले लाठी चार्ज और फिर गोली चलाने का आदेश दे दिया,विशेष रूप से तब जब उसे यह पता चला कि जुलूस में कुछ लोग छिपकर थाना भवन पर तिरंगा झंडा फहराने में सफल हो गए थे,20 सितंबर1942 को पुलिस की फायरिंग में कई लोग शहीद हुए….
ब्यूरो रिपीट



