छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा – ग्राम महूदा (च) प्रधान पाठक की लगातार गैरहाजिरी से परेशान ग्रामीण, आंगनबाड़ी में बैठने मजबूर स्कूली बच्चे।

जांजगीर-चांपा /-चांपा जिले के ग्राम महूदा (च) की प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक की कथित लगातार गैरहाजिरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल खुलने का समय सुबह 10 बजे है, लेकिन प्रधान पाठक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। इसके चलते स्कूल आने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी में बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक प्रधान पाठक कभी स्कूल पहुंचते भी हैं तो करीब 12 बजे के बाद आते हैं और दोपहर 4 बजे बच्चों की छुट्टी कर अपने घर जांजगीर चले जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की नियमित गैरहाजिरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं स्कूल में समय पर शिक्षण व्यवस्था संचालित नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि इस खबर के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button