अपराध - दुर्घटनाराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में अपराध पंजीयन के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

बैतूल /- पुलिस अधीक्षक श्री अमित सक्सेना के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम पारेगांव से पकड़ा।*

*महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में बैतूल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

बैतूल जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीयन के मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। दिनांक 10.11.2026 को वह आईटीआई का फॉर्म भरने के लिए मुलताई आई थी। शाम के समय घर लौटने वाली बस छूट जाने पर बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित ऋषि कुमरे निवासी ग्राम पारेगांव मिला, जिसने घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

घटना के संबंध में पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गंज में जीरो पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण की डायरी थाना मुलताई भेजी गई। थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 938/2026, धारा 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार प्रयास किए।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि उर्फ रिशु पिता झामासिंह कुमरे, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पारेगांव को उसके गृहग्राम से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिनांक 14.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

उक्त प्रकरण में त्वरित कार्रवाई एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, प्रधान आरक्षक दिनेश बर्डे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविंद पटेल एवं महिला आरक्षक आरती पवार की सराहनीय भूमिका रही।

🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ऐसी घटनाओं को छिपाने के बजाय निर्भीक होकर पुलिस के समक्ष लाएं, ताकि समय रहते प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

अभिभावकों से भी अपील है कि वे बच्चों के साथ विश्वासपूर्ण संवाद बनाए रखें तथा उन्हें अच्छे-बुरे स्पर्श, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को देने के प्रति जागरूक करें।

बैतूल पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। ऐसे गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button