अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल सश्रम कारावास, FIR के 40 दिन में फैसला। 62 वर्षीय आरोपी।

कांसाबेल / – कांसाबेल थाना क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में त्वरित सुनवाई; अभियोग पत्र पेश होने के 23 दिन में दोषसिद्ध हुआ 62 वर्षीय आरोपी।।
जशपुर। थाना कांसाबेल क्षेत्र के गंभीर पॉक्सो प्रकरण में जशपुर पुलिस की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना और प्रभावी अभियोजन के परिणामस्वरूप न्यायालय ने आरोपी विनोद एक्का उर्फ जशपुरिया उर्फ छोटा दादू, उम्र 62 वर्ष, को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। Jashpur POCSO Case में अभियोग पत्र पेश होने के महज 23 दिन और एफआईआर दर्ज होने के 40 दिन के भीतर न्यायालय का फैसला आया।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button