अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

जशपुर में प्लेन क्रैश, पहाड़ से टकराया विमान, मौत की खबर….आधिकारिक पुष्टि नहीं

जशपुर / – जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया है। हादसे के बाद पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आ रही है, हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।जानकारी के मुताबिक यह हादसा जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में हुआ, जहां उड़ान के दौरान विमान अचानक पहाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान में आग लग गई और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो दुर्घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

सूत्रों के अनुसार इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में अन्य यात्री सवार थे या नहीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जशपुर के एसएसपी लाल उमेद भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। मौत की खबरों की आधिकारिक पुष्टि और हादसे के कारणों को लेकर अभी इंतजार किया जा रहा है।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button