क्या हम कोई गुंडे-बदमाश हैं?’, कांग्रेस का सरकार पर निशाना
दिल्ली / – प्रियंका गांधी बस की ड्राइवर सीट के पास पहुंचीं और सुरक्षा कर्मियों से बातचीत करती नजर आईं. उन्होंने इशारों में बस को आगे ले जाने के रास्ते को लेकर भी चर्चा की. वहीं, राहुल गांधी बस के अंदर खड़े होकर मौके की स्थिति का जायजा लेते दिखे. विपक्षी सांसदों की योजना बस से 30 जनवरी मार्ग तक जाने और वहां से पैदल गांधी समाधि पहुंचकर युवाओं की मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने की थी. हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि पुलिस ने पहले से ही बसें और बैरिकेड लगाकर उनका रास्ता रोक दिया.
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मीडिया से बातचीत में सवाल उठाते हुए कहा, ‘जो लोग संसद में जा सकते हैं, वो क्या गांधी समाधि नहीं जा सकते? सरकार को पहले से पता था कि विपक्षी सांसद यहां से जाने वाले हैं, इसके बावजूद रास्ते में अपनी बसें खड़ी कर दी गईं. ये बैरिकेड क्यों? क्या हम कोई गुंडे-बदमाश हैं?’
ब्युरो रिपोर्ट




