छत्तीसगढ़

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित 1.5 लाख दीयों के दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने , डिप्टी सीएम विजय शर्मा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई तीखी नोक झोक जूते चप्पल फेंके जाने की खबर भी निकलकर आई सामने।

डोंगरगढ़ / – पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित 1.5 लाख दीयों के दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

विरोध का कारण: कांग्रेस का आरोप है कि आयोजन के कारण पिछले दो दिनों से स्थानीय दुकानदारों की दुकानें बंद करा दी गई हैं और आम श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

डिप्टी सीएम से तीखी बहस: मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई।
झड़प और नारेबाजी: डिप्टी सीएम के लौटने के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर नारेबाजी, धक्का-मुक्की हुई और एक-दूसरे पर जूते-चप्पल भी फेंके गए।
पुलिस बल तैनात: बस्तर आईजी और सीएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप:
भाजपा: “कांग्रेसी आयोजन को पचा नहीं पा रहे हैं, उन्होंने डिप्टी सीएम के साथ बदतमीजी की।”
कांग्रेस: “भाजपा सत्ता के अहंकार में छोटे व्यापारियों के पेट पर लात मार रही है।”

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button