मनोरंजन - बॉलीवुड

पैरेंट्स गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को अपने गांव लेकर जाएं सुनील लहरी रामानन्द सागर के रामायण के लक्ष्मण।

गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर माता-पिता बच्चों के साथ छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पहाड़ी इलाकों या विदेश यात्रा पर जाते हैं। इस बीच, बुधवार को ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने माता-पिता को सलाह देते हुए कहा कि वे इस बार की छुट्टियों में बच्चों को गांव लेकर जाएं।

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जरिए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बच्चे असली संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि वे गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को गांव लेकर जाएं और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ें।

‘बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों से जुड़ने का मौका ही नहीं मिल पाता’

लक्ष्मण‘ का रोल निभाने वाले सुनील लहरी वीडियो में कहते हैं, ‘अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और पूरे देश में गर्मी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे समय में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को किसी ठंडी जगह या फिर विदेश यात्रा पर ले जाते हैं। वे ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अपनी मिट्टी से जुड़ने का मौका ही नहीं मिल पाता।’

अभी गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं और पूरे देश में गर्मी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे समय में अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को किसी ठंडी जगह या फिर विदेश यात्रा पर ले जाते हैं। वे ऐसी जगहों पर जाते हैं, जहां बच्चों को हमारे देश की संस्कृति, संस्कारों और अपनी मिट्टी से जुड़ने का मौका ही नहीं मिल पाता।

‘हमें अपने बच्चों को अपने गांव ले जाना चाहिए’

एक्टर ने आगे इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को यह सिखाना जरूरी है कि हम जो खाना खाते हैं, वह कहां से आता है। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने बच्चों को अपने गांव ले जाना चाहिए। वहां का रहन-सहन और संस्कृति दिखानी चाहिए। हम जो अनाज रोज खाते हैं, उसका क्या महत्व है और वह कितनी मेहनत से उगाया जाता है, यह भी उन्हें समझाना चाहिए।’

हमें अपने बच्चों को अपने गांव ले जाना चाहिए। वहां का रहन-सहन और संस्कृति दिखानी चाहिए। हम जो अनाज रोज खाते हैं, उसका क्या महत्व है और वह कितनी मेहनत से उगाया जाता है, यह भी उन्हें समझाना चाहिए।
सुनील लहरी

कुछ दिन पहले अपने घर के बच्चों को फार्म हाउस लेकर गए

एक्टर ने बताया कि वे कुछ दिन पहले अपने घर के बच्चों को फार्म हाउस लेकर गए थे। वहां उन्होंने उन्हें खेती-किसानी और प्रकृति से जुड़ी कई नई चीजों के बारे में बारीकी से समझाया।

बेटे ने मशहूर टीवी एक्ट्रेस सारा खान से शादी रचाई

सुनील लहरी एक फेमस भारतीय एक्टर हैं, जिन्हें मुख्य रूप से रामानन्द सागर के टेलीविज़न धारावाहिक ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ की अमर भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। एक्टिंग से दूर सुनील अब अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वहीं, उनके बेटे कृष भी टेलीविजन एक्टर हैं, जिन्होंने मशहूर टीवी एक्ट्रेस सारा खान से शादी रचाई है। सारा खान ‘विदाई’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं।

ब्युरो रिपोर्ट

Back to top button