छत्तीसगढ़

बेमेतरा, कुसमी में संचालित पोल्ट्री फार्म एवं राइस मिल से निकल रहे प्रदूषित पानी को लेकर खर्रा में चक्काजाम।

पोल्ट्री फार्म और राइस मिल के प्रदूषण से तंग आकर फर्म संचालक के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

बेमेतरा / – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेरला जनपद के ग्राम कुसमी में संचालित पोल्ट्री फार्म और राइस मिल के प्रदूषण से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने खर्रा मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया है।
बेमेतरा के ग्राम पंचायत खर्रा में पिछले कई दिनों से यूनिवर्सल पोल्ट्री फार्म और गणपति राइस मिल से निकलने वाला बदबूदार और दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इस जहरीले पानी और बदबू के कारण ग्रामीणों का जीना मुहाल हो चुका है। पर्यावरण विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी फार्म और मिल प्रबंधन द्वारा लगातार गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे इलाके में भारी जन-आक्रोश फैल गया है।
(सरपंच / उप-सरपंच / जनपद उपाध्यक्ष) का सभी का एक ही कहना
​”अगर 24 घंटे के अंदर हमारी मांगें पूरी नहीं की गईं और गंदे पानी की निकासी बंद नहीं हुई, तो खर्रा से पैदल मार्च करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।”

इधर चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

​बाइट
​बाइट 2: एस.के. गजेंद्र (अधिकारी, पर्यावरण विभाग)
​”हमारे विभाग द्वारा पहले ही बिजली विभाग को नोटिस जारी कर मिल और फार्म का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए थे। आज भी बिजली विभाग से बात की गई है और तत्काल प्रभाव से लाइन काटने को कहा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button