अज्ञात शिकायतकर्ता के झूठी शिकायत के आधार पर पुलिस की बेवजह पूछताछ कर सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी को पुलिस कर रही परेशान ।

एमसीबी / खोंगापानी – खोंगापानी पक्काधोड़ा निवासी गोपाल दास जो कि सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी हैं इन दिनों पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर काफी परेशान हैं पूर्व कॉलरी कर्मचारी के अनुसार किसी अज्ञात ब्यक्ति के द्वारा गोपालदास के खिलाफ रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मनघड़न्त झूठा शिकायत पत्र भेजा गया है।
इस आधार पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेन्द्रगढ़ के द्वारा क्रमशः मुझे 2 बार बुलाकर बेवजह पूूूछतछ कर परेशान किया जा रहा है जिसके कारण सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी मानसिक रूप से काफी परेशान है जब कि पीड़ित गोपालदास का कहना है कि मेरे द्वारा बार बार पूछने पर भी न तो शिकायत पत्र दिखाया जा रहा है और न तो शिकायतकर्ता का नाम बताया जा रहा।
उल्टा मुझको बार बार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय में बुलाकर पूछताछ किया जा रहा जिससे पीड़ित भयभीत एवम अपनानित महसूस कर रहा है। जब कि पीड़ित गोपालदास के खिलाफ आजतक किसी भी थाने में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है मैंने आज तक बेदाग अपनी सेवा कॉलरी में दी है और बेदाग सेवानिवृत्त होकर अपना जीवन ब्यतीत कर रहा हूँ।
इस मामले में मै खुद 11 फरवरी को माननीय पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उक्त अज्ञात शिकायतकर्ता का पता लगाकर निष्पक्ष जांचकर कारवाही करने की गुहार लगाई है मगर आजतक उस अज्ञात शिकायतकर्ता का पुलिस पता लगाने की जहमत नहीं उठाई उल्टा उस झूठे शिकायत के आधार पर मुझको बुलाकर परेशान किया जा रहा है।
अतः मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजयशर्मा गुहार लगाई है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर अपने अधिनस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करें कि बेवजह किसी बेदाग सेवानिवृत्त कॉलरी कर्मचारी को परेशान न करें बल्कि उस अज्ञात शिकायतकर्ता का पता लगायें और उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
ब्युरो रिपोर्ट



