अपराध - दुर्घटनाराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता के काफिले की गाड़ी हादसे का शिकार, ट्रक की टक्कर में कई सुरक्षाकर्मी घायल ।

बंगाल: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के काफिले की एक गाड़ी को ट्रक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। यह हादसा जिबंती के पास उस समय हुआ जब चौधरी कांडी में चुनावी कार्यक्रम खत्म कर बहरामपुर लौट रहे थे। घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी घायल हो गए। कांग्रेस नेता के कार्यालय की ओर से जारी बयान में इस घटना को संदिग्ध बताते हुए साजिश की आशंका जताई गई है। आरोप लगाया गया है कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसको लेकर पार्टी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

इधर, बांडेल में एक अलग घटना में टीएमसी कार्यकर्ता की कार पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी प्रदीप ने आरोप लगाया कि देर रात उनके घर और बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी पर पत्थर फेंके गए, जिससे शीशे टूट गए।

ब्युरो रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button