अपराध - दुर्घटनाछत्तीसगढ़

वेदांता पॉवर प्लांट में मारे गए मजदूरों के परिवार को मुआवजे के तौर पर कंपनी देगी 35 लाख रुपये और उनके 1 आश्रित को नौकरी।

सक्ती। सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में 34 श्रमिक झुलस गए, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है। वेदांता ग्रुप ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। वेदांता पावर प्लांट में धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।

मुआवजे और नौकरी का एलान

वेदांता प्रबंधन ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। इस घोषणा से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही ह

 

Related Articles

Back to top button