जैतहरी पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते हुए 07 व्यक्तियों को पकड़ा गया , कुल ₹3,460 नगद एवं 06 मोबाइल फोन, कीमत ₹67,000, जप्त।

जैतहरी / – थाना जैतहरी पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम छातापटपर में जगत गुप्ता के घर के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित कर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई। मौके पर जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1. रुद्र प्रसाद यादव, पिता उमेंद्र लाल यादव, उम्र 34 वर्ष, 2. जोहन सिंह गोंड, पिता चरण सिंह, उम्र 48 वर्ष, एवं 3. बबलू सिंह गोंड, पिता शिवबाला गोंड, उम्र 28 वर्ष, सभी निवासी ग्राम छातापटपर, बताए। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹600 नगद, ताश के 52 पत्ते एवं 03 मोबाइल फोन, कीमत ₹25,000, जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इसी दौरान मुखबिर से दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि जैतहरी साप्ताहिक बाजार परिसर में खंभे की रोशनी के नीचे शेड में बैठकर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1. अखिलेश पाण्डेय, पिता सुशील पाण्डेय, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, मनागंज जैतहरी, 2. विनय अग्रवाल, पिता उमेश अग्रवाल, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जैतहरी, 3. राजा अग्रवाल, पिता गिरधारी अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, जैतहरी, एवं 4. कमल राठौर, पिता स्वर्गीय परसराम राठौर, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, जैतहरी, बताए।
आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹2,860 नगद, ताश के 52 पत्ते एवं 03 मोबाइल फोन, कीमत ₹42,000, जप्त किए गए। उक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
जप्ती का विवरण
दोनों स्थानों पर की गई कार्यवाही में कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹3,460 नगद, 06 मोबाइल फोन, कुल कीमत ₹67,000, एवं ताश के 104 पत्ते जप्त किए गए।
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक,अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनूपपुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना जैतहरी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
कार्यवाही में उनि मणिराज सिंह, उनि अमरलाल यादव, सउनि श्याम शुक्ला, सउनि सुरेश कुमार कोरी, प्र.आर. 49 संजय लोधी, प्र.आर. 101 अनिल कोल, प्र.आर. 35 राजकुमार मार्को, प्र.आर. 22 दिनेश पाटिल, आर. 312 मनीष तोमर, आर. 229 रामेश्वर शर्मा एवं आर. 273 धर्मेन्द्र नारनौरे की सराहनीय भूमिका रही।
ब्यूरो रिपोर्ट




