सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथा, हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने जंगल से किया गिरफ्तार, 6 दिनों से चल रही थी तलाश….,,,,

सक्ती / – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हसौद थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बिलाईगढ़ क्षेत्र के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पिछले 6 दिनों से फरार चल रहा था।
दरअसल, मामला
पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2026 को अनिल विश्वकर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बुआ लक्ष्मीन बाई विश्वकर्मा, उम्र 46 वर्ष, का शव रामलाल कश्यप के खेत में मिला था।
रिपोर्ट के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की रात की बताई गई है। आरोप है कि गांव के ही रंजीत धनुहार ने गाली-गलौज की बात को लेकर लक्ष्मीन बाई के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के दौरान हाथ-मुक्कों और आग जलाने वाली लकड़ी का इस्तेमाल किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी रंजीत धनुहार मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। – जंगल में घेराबंदी कर गिरफ्तारी…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी चंद्रपुर (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।
इसी दौरान 28 और 29 अक्टूबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्सुला-बकलीपाली के जंगल में छिपा हुआ है।
सूचना मिलते ही हसौद पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी रंजीत धनुहार, उम्र 49 वर्ष, निवासी ग्राम कैथा को गिरफ्तार कर लिया। – आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया…
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज की बात को लेकर मृतका के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 29 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विंटन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वारेन तथा आरक्षक राजेश यादव और राजू खुटे का विशेष योगदान रहा।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट




