लोन स्वीकृत हुई लगभग 3.60 लाख,खाते में पहुंचे सिर्फ 2.06 लाख शेष राशि कहां गई बड़ा सवाल पीड़ित ने लगाए क्योस्क संचालक अमरनाथ और दलाल गणेश धोखाधड़ी के आरोप।
बैंक दलाल और क्योस्क संचालक बदरा की भूमिका संदेह के घेरे में..! लोन की शेष रकम पर किसका कब्जा..? मनमाफिक रकम नहीं देने पर खाते में बची राशि रुकवाने और बैंक खाते पर होल्ड लगवाने की कथित धमकी ऑडियो का सच क्या है ..?

कोतमा/ गोविंदा निवासी SECL कर्मचारी चेतराम ने मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बदरा से ऋण दिलाने के नाम पर कथित धोखाधड़ी और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के मुताबिक, दलाल गणेश और क्योस्क संचालक अमरनाथ की भूमिका से करीब 3.60 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया, लेकिन उनके सेविंग खाते में महज 2 लाख 6 हजार रुपये ही पहुंचे। शेष राशि कहां गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
पीड़ित से फोन पर मीडियाकर्मी से बातचीत के दौरान दलाल गणेश क्योंस्क संचालक बदरा अमरनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ऋण राशि खाते में आने के बाद दलाल और क्योस्क संचालक ने मोटी रकम की मांग की। मनमाफिक रकम नहीं मिलने पर शेष ऋण राशि खाते में नहीं आने देने और बैंक मैनेजर से खाते पर होल्ड लगवाने की बात फोन पर कही गई। पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

अब बड़ा सवाल यह है कि बैंक से स्वीकृत ऋण की रकम पर दलालों का दबदबा कैसे कायम हो गया? क्या बैंक की कार्यप्रणाली में भी कोई जिम्मेदारी तय होगी या फिर लोन के नाम पर वसूली का खेल यूं ही चलता रहेगा..?
” बैंक में लोन खाताधारक की जरूरत पूरी करने के लिए मिलता है या दलालों की जेब भरने के लिए?
यहां तो लगता है कर्ज बैंक से स्वीकृत होता है, लेकिन उसकी चाबी दलालों के हाथ में रहती है..?
पीड़ित खाताधारक से क्योस्क संचालक अमरनाथ की फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग जल्द वायरल होगी और देखें कैसे बैंक दलाली का नेटवर्क मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक बदरा से लेकर कोयलांचल क्षेत्र में फैला है..!
ब्यूरो रिपोर्ट




